scorecardresearch
Friday, 17 April, 2026
होमखेलजोबर्ग ओपन में प्रणवी भारतीय खिलाड़ियों में सबसे आगे

जोबर्ग ओपन में प्रणवी भारतीय खिलाड़ियों में सबसे आगे

Text Size:

जोहानिसबर्ग, 17 अप्रैल (भाषा) भारत की महिला गोल्फर प्रणवी उर्स ने लेडीज यूरोपियन टूर के जोबर्ग लेडीज ओपन के पहले दौर में बिना बोगी के तीन अंडर 70 का स्कोर बनाया।

प्रणवी इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली पांच भारतीय खिलाड़ियों में कट बनाने के लिए सबसे अच्छी स्थिति में हैं। वह पार-73 वाले रैंडपार्क गोल्फ क्लब में पहले दौर के बाद संयुक्त 21वें स्थान पर हैं।

त्वेसा मलिक और दीक्षा डागर ने पहले दौर में एक अंडर 72 का स्कोर बनाया और वे संयुक्त 54वें स्थान पर हैं। अवनी प्रशांत ने दो ओवर 75 का स्कोर बनाया। हिताशी बख्शी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। उन्होंने चार ओवर 77 का स्कोर बनाया और उन पर कट से चूकने का खतरा मंडरा रहा है।

फ्रांस की अगाथे लैस्ने, अमेरिका की ब्रियाना नवारोसा और फ्रांस की एरियन क्लॉट्ज़ ने सात अंडर 66 का स्कोर बनाकर संयुक्त बढ़त हासिल की है।

भाषा

पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments