scorecardresearch
Friday, 17 April, 2026
होमदेशजम्मू कश्मीर के कठुआ में 21 किलोग्राम से अधिक अफीम जब्त, एक व्यक्ति पर मामला दर्ज

जम्मू कश्मीर के कठुआ में 21 किलोग्राम से अधिक अफीम जब्त, एक व्यक्ति पर मामला दर्ज

Text Size:

जम्मू, 17 अप्रैल (भाषा) जम्मू कश्मीर पुलिस ने कठुआ जिले में अवैध रूप से उगाए गए 21.68 किलोग्राम से अधिक अफीम के पौधे जब्त कर लिए तथा एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में जम्मू कश्मीर पुलिस के एक दल ने विशिष्ट जानकारी के आधार पर बिलावर के पल्लन क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती पर कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार को अभियान चलाया।

अधिकारियों के मुताबिक कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 21.68 किलोग्राम अफीम के पौधे जब्त किए और कार्यकारी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में उचित प्रक्रिया का पालन करते हुए मौके पर ही उन्हें नष्ट कर दिया।

पुलिस ने कठुआ के बिलावर तहसील के पल्लन निवासी खुशी मोहम्मद के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बिलावर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है तथा आगे की जांच जारी है।

भाषा गोला

गोला

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments