scorecardresearch
Friday, 17 April, 2026
होमखेलचोटरानी हैम्बर्ग स्क्वाश के क्वार्टर फाइनल में

चोटरानी हैम्बर्ग स्क्वाश के क्वार्टर फाइनल में

Text Size:

हैम्बर्ग, 17 अप्रैल (भाषा) विश्व में 47वें नंबर के भारतीय खिलाड़ी वीर चोटरानी ने हैम्बर्ग ओपन स्क्वाश टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग के दूसरे दौर में जर्मनी के आठवीं वरीयता प्राप्त राफेल कांद्रा को 11-8, 11-7, 11-7 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

भारत के अन्य खिलाड़ियों में पांचवीं वरीयता प्राप्त अभय सिंह, सातवीं वरीयता प्राप्त रमित टंडन और पूर्व महिला विश्व नंबर 10 जोशना चिनप्पा इस पीएसए कांस्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दौर में बाहर हो गए।

अभय को इंग्लैंड के सैम टॉड से 9-11, 11-7, 4-11, 2-11 से और टंडन को हंगरी के बालाज़ फ़ार्कस से 10-12, 11-4, 5-11, 9-11 से हार का सामना करना पड़ा। जोशना को न्यूजीलैंड की आठवीं वरीयता प्राप्त जोएल किंग ने 11-9, 11-7, 9-11, 11-4 से हराया।

भाषा

पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments