scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशममता ने बांग्ला नववर्ष की पूर्व संध्या पर कालीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना की

ममता ने बांग्ला नववर्ष की पूर्व संध्या पर कालीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना की

Text Size:

कोलकाता, 14 अप्रैल (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बांग्ला नववर्ष की पूर्व संध्या पर मंगलवार को कोलकाता के कालीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना की।

बनर्जी दिन भर कई चुनावी रैलियों को संबोधित करने के बाद शाम को दक्षिण कोलकाता में अपने घर के पास स्थित मंदिर गईं, जहां उन्होंने देवी काली के विग्रह के सामने आरती की।

दुनियाभर में बंगाल के लोग बुधवार को कैलेंडर वर्ष 1433 के पहले दिन ‘नववर्ष’ मनाएंगे।

कालीघाट मंदिर 51 ‘शक्ति पीठों’ में से एक है।

राज्य की कुल 294 विधानसभा सीट के लिए चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे और मतगणना चार मई को होगी।

भाषा शुभम सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments