scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशकेरल: कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री पद को लेकर अटकलों की आलोचना की

केरल: कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री पद को लेकर अटकलों की आलोचना की

Text Size:

तिरुवनंतपुरम, 14 अप्रैल (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सदस्य बेन्नी बेहनन ने संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के सत्ता में आने पर मुख्यमंत्री पद को लेकर सोशल मीडिया में लगाई जा रही अटकलों की मंगलवार को आलोचना की और कहा कि अंतिम फैसला केवल पार्टी आलाकमान ही करेगा।

केरल की 140 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव नौ अप्रैल को हुए थे और मतगणना चार मई को होगी।

वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की, यूडीएफ वापसी की और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) राज्य में अपना खाता खोलने की उम्मीद कर रहा है।

बेहनन ने पत्रकारों से बातचीत में सोशल मीडिया में लगाई जा रही अटकलों को ‘‘पीड़ादायक’’ और अनावश्यक बताया तथा पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से चुनाव परिणामों और नेतृत्व के निर्णय का इंतजार करने का आग्रह किया।

कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को पत्र लिखकर कार्यकर्ताओं के एक वर्ग द्वारा लगाई जा रही अटकलों को रोकने के लिए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री का फैसला आलामान करेगा। सोशल मीडिया से ऐसे मामलों पर फैसला नहीं होता।’’

बेहनन ने कहा कि मुख्यमंत्री पद के संभावित उम्मीदवारों को लेकर अटकलों ने यूडीएफ समर्थकों के बीच नाराजगी पैदा कर दी है।

भाषा आशीष अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments