scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशराजस्थान में दो सड़क हादसों में छह लोगों की मौत, दो अन्य गंभीर रूप से घायल

राजस्थान में दो सड़क हादसों में छह लोगों की मौत, दो अन्य गंभीर रूप से घायल

Text Size:

जयपुर, 14 अप्रैल (भाषा) राजस्थान के बाड़मेर और डूंगरपुर जिलों में दो अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बाड़मेर में एक कार और पिकअप जीप की आमने-सामने की टक्कर में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई जिनमें एक महिला और एक बच्चा शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।

उसने बताया कि मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। वहीं पिकअप जीप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डूंगरपुर जिले में एक अन्य हादसे में दंबोला क्षेत्र में राजपुर क्रॉसिंग के पास मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान परदा दरियाती गांव निवासी किशन और प्रवीण के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर चालक महावीर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा बाकोलिया खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments