scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशओडिशा: पटनायक ने बीजद संसदीय दल के नेता सस्मित पात्रा का इस्तीफा स्वीकार किया

ओडिशा: पटनायक ने बीजद संसदीय दल के नेता सस्मित पात्रा का इस्तीफा स्वीकार किया

Text Size:

भुवनेश्वर, नौ अप्रैल (भाषा) बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने बृहस्पतिवार को पार्टी के संसदीय दल के नेता के रूप में सस्मित पात्रा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।

राज्यसभा सदस्य पात्रा ने बुधवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया था और उन्होंने इस्तीफा देने के कारणों का खुलासा नहीं किया है।

ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता पटनायक के कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘नवीन पटनायक ने राज्यसभा में बीजद संसदीय दल के नेता के पद से डॉ. सस्मित पात्रा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।’’

पार्टी सूत्रों ने संकेत दिया कि बीजद के कुछ सांसदों ने सदन में नेतृत्व परिवर्तन की मांग की थी।

बीजद के नये राज्यसभा सदस्य संतृप्त मिश्रा के शपथ ग्रहण के दो दिन बाद यह घटनाक्रम हुआ है।

इस महीने की शुरुआत में पात्रा ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की अध्यक्षता वाली एक संसदीय समिति से इस्तीफा दे दिया था। यह इस्तीफा ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री पटनायक पर दुबे की टिप्पणी के विरोध में दिया गया था।

पात्रा 2022 से राज्यसभा में बीजद के नेता थे। वर्तमान में, संसद के उच्च सदन में पार्टी के छह सदस्य हैं और लोकसभा में एक भी नहीं है।

भाषा

देवेंद्र पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments