scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशहरियाणा: सिलंडर से गैस रिसाव के बाद लगी आग में सात बच्चों समेत 11 झुलसे

हरियाणा: सिलंडर से गैस रिसाव के बाद लगी आग में सात बच्चों समेत 11 झुलसे

Text Size:

यमुनानगर, नौ अप्रैल (भाषा) हरियाणा के यमुनानगर में बृहस्पतिवार को प्रवासी मजदूरों के एक आवासीय क्वार्टर में गैस सिलेंडर से रिसाव होने के कारण आग लग गई, जिसमें सात बच्चों सहित 11 लोग झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सिलेंडर से गैस रिसाव हुआ और फिर आग लग गई तथा कमरे की दीवारें ढह गईं।’

अधिकारी के अनुसार, यह घटना सलेमपुर बंगर इलाके में हुई। घटना स्थल एक कारखाने के पास स्थित है जहां प्रवासी मजदूर काम करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘इस घटना में सात बच्चे, दो महिलाएं और दो पुरुष झुलस गए। घटना के बाद घायलों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जबकि गंभीर रूप से झुलसे लोगों को चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर रेफर कर दिया गया है।’

अधिकारी के अनुसार, घटना की जांच जारी है।

भाषा प्रचेता मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments