scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसुरक्षित निवेश की मांग और वैश्विक संकेतों से चांदी वायदा भाव 6 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 2.46 लाख रुपये प्रति किलोग्राम

सुरक्षित निवेश की मांग और वैश्विक संकेतों से चांदी वायदा भाव 6 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 2.46 लाख रुपये प्रति किलोग्राम

Text Size:

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल (भाषा) मजबूत वैश्विक रुख तथा अमेरिका और ईरान के दो हफ़्ते के युद्धविराम के ऐलान के बाद निवेशकों का रुझान बढ़ने से बुधवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमतें 15,028 रुपये बढ़कर 2.46 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं।

मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 15,028 रुपये यानी 6.5 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,46,376 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 2,31,348 लॉट का कारोबार हुआ।

लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक, गौरव गर्ग ने कहा कि बुधवार को चांदी की कीमतों में अच्छी-खासी बढ़ोतरी देखी गई, जो बढ़ते जोखिम से बचने के बीच मज़बूत मांग को दिखाता है। अमेरिका-ईरान में हाल ही में बढ़े तनाव ने अनिश्चितता पैदा कर दी है, जिससे निवेशक सोने और चांदी जैसे सुरक्षित निवेश मानी जानी वाली आस्तियोंलेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक, गौरव गर्ग ने कहा कि की ओर बढ़ रहे हैं।

वैश्विक स्तर पर, मई अनुबंध वाला चांदी वायदा 5.07 डॉलर या 7.05 प्रतिशत बढ़कर 77.06 डॉलर प्रति औंस हो गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments