scorecardresearch
Friday, 17 April, 2026
होमदेशअर्थजगतकॉन्टिनेंटल टायर्स ने सीएफओ असलान-ओजकान को प्रबंध निदेशक के पद पर पदोन्नत किया

कॉन्टिनेंटल टायर्स ने सीएफओ असलान-ओजकान को प्रबंध निदेशक के पद पर पदोन्नत किया

Text Size:

मुंबई, छह अप्रैल (भाषा) जर्मनी की प्रीमियम टायर विनिर्माता कॉन्टिनेंटल टायर्स ने सोमवार को अपनी मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) नेविन असलान-ओजकान को भारत में कंपनी के प्रबंध निदेशक के पद पर पदोन्नत किया।

कंपनी ने बताया कि उनकी नियुक्ति वर्तमान प्रबंध निदेशक समीर गुप्ता के पद से पांच अप्रैल को व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा देने के बाद की गई है।

कंपनी ने कहा कि असलान-ओजकान अपनी नई भूमिका में भारत में कॉन्टिनेंटल टायर्स के वृद्धि के एजेंडा का नेतृत्व करेंगी, जिसमें यात्री वाहन खंड में कंपनी की उपस्थिति को बढ़ाने पर रणनीतिक ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

असलान-ओजकान पिछले साल मई से मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) के रूप में कार्यरत थीं और कंपनी की वित्तीय रणनीति और प्रदर्शन का मार्गदर्शन कर रही थीं।

कंपनी ने बताया कि गुप्ता 2012 में कॉन्टिनेंटल में शामिल हुए थे और जनवरी, 2022 से कंपनी के प्रमुख पद पर हैं।

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments