scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशनौकरी तलाशने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनें: आईआईएम-संबलपुर में राज्यपाल कंभमपति

नौकरी तलाशने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनें: आईआईएम-संबलपुर में राज्यपाल कंभमपति

Text Size:

संबलपुर, चार अप्रैल (भाषा) ओडिशा के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने शनिवार को भारतीय प्रबंध संस्थान-संबलपुर के स्नातक छात्रों से नौकरी चाहने वालों के बजाय नौकरी सृजनकर्ता बनने का आह्वान किया और भारत में उद्यमिता और नवाचार के बढ़ते अवसरों पर जोर दिया।

कंभमपति इस प्रतिष्ठित संस्थान के 10वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया और स्किल इंडिया जैसी पहलों से प्रेरित देश की ‘अभूतपूर्व स्टार्टअप क्रांति’ पर भी जोर दिया।

राज्यपाल ने कहा कि मजबूत वित्तीय सहायता, मार्गदर्शन और नीतिगत समर्थन के मजबूत तंत्र के बल पर भारत स्टार्टअप, प्रौद्योगिकी और नवाचार के वैश्विक केंद्र के रूप में उभर रहा है।

कंभमपति ने आईआईएम-संबलपुर को नवाचार, समावेशिता और अकादमिक उत्कृष्टता का प्रतीक बताया।

इस अवसर पर एडोब इंडिया की उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक प्रतिभा मोहपात्रा और आईआईएम-संबलपुर के निदेशक प्रोफेसर महादेव प्रसाद जायसवाल ने भी छात्रों को संबोधित किया।

भाषा

राखी माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments