scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअर्थजगतअंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के प्रस्थान क्षेत्र में विदेशी मुद्रा काउंटर पर रुपये को बदलने की अनुमति

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के प्रस्थान क्षेत्र में विदेशी मुद्रा काउंटर पर रुपये को बदलने की अनुमति

Text Size:

मुंबई, दो अप्रैल (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक ने बृहस्पतिवार को निवासियों और प्रवासियों दोनों को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के प्रस्थान हॉल में विदेशी मुद्रा विनिमय काउंटर पर भारतीय रुपये के नोट बदलने की अनुमति दे दी।

पहले, ऐसे विदेशी मुद्रा विनिमय काउंटर को केवल प्रवासियों से भारतीय रुपये खरीदने और उन्हें विदेशी मुद्रा बेचने की अनुमति थी।

आरबीआई ने एक परिपत्र में कहा, ‘‘समीक्षा के बाद, प्रवासियों के साथ निवासियों को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के प्रस्थान हॉल में आव्रजन या सीमा शुल्क डेस्क के आगे ड्यूटी-फ्री क्षेत्र या सुरक्षा क्षेत्र में स्थापित विदेशी मुद्रा विनिमय काउंटरों पर भारतीय रुपये के नोट बदलने की अनुमति देने का निर्णय किया गया है।’’

भाषा रमण अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments