scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअर्थजगतएनएमडीसी ने 2025-26 में किया 5.3 करोड़ टन लौह अयस्क का उत्पादन

एनएमडीसी ने 2025-26 में किया 5.3 करोड़ टन लौह अयस्क का उत्पादन

Text Size:

नयी दिल्ली, दो अप्रैल (भाषा) सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी एनएमडीसी ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड 5.3 करोड़ टन लौह अयस्क का उत्पादन किया और 5.02 करोड़ टन लौह अयस्क की बिक्री की।

इस्पात बनाने के लिए मुख्य कच्चे माल के रूप में लौह अयस्क का इस्तेमाल किया जाता है।

समीक्षाधीन अवधि में कंपनी का उत्पादन वित्त वर्ष 2024-25 के 4.40 करोड़ टन की तुलना में 21 प्रतिशत अधिक रहा, जबकि बिक्री 4.44 करोड़ टन से 13 प्रतिशत बढ़ी।

एनएमडीसी ने मार्च महीने में 53.5 लाख टन लौह अयस्क का उत्पादन किया और 59 लाख टन की बिक्री की।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ”एनएमडीसी ने वित्त वर्ष 2025-26 में 5.3 करोड़ टन लौह अयस्क के उत्पादन के साथ एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। हम भारत के खनन इतिहास में पांच करोड़ टन के वार्षिक उत्पादन के आंकड़े को पार करने वाली पहली कंपनी हैं।”

इस रिकॉर्ड उत्पादन में छत्तीसगढ़ स्थित एनएमडीसी की प्रमुख लौह अयस्क खदानों- किरंदुल एवं बचेली और कर्नाटक में दोनीमलाई का उल्लेखनीय योगदान रहा।

एनएमडीसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अमिताभ मुखर्जी ने कहा, ”पांच करोड़ टन से अधिक उत्पादन का आंकड़ा केवल एनएमडीसी के लिए एक मील का पत्थर न होकर देश के खनन क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है।”

भाषा पाण्डेय प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments