scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशपश्चिम एशिया संकट का असर जल्द दिखने के लिए मोदी सरकार की नीतियां जिम्मेदार : प्रियंका गांधी

पश्चिम एशिया संकट का असर जल्द दिखने के लिए मोदी सरकार की नीतियां जिम्मेदार : प्रियंका गांधी

Text Size:

नाजिरा (असम), एक अप्रैल (भाषा) कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में वृद्धि की घोषणा के कुछ घंटों बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गलत नीतियों के कारण पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का असर भारत में उम्मीद से कहीं पहले ही महसूस किया जाने लगा है।

असम के नाजिरा में एक चुनावी रैली से इतर संवाददाताओं से बातचीत में प्रियंका ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की नीतियों के कारण आगे और भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

प्रियंका ने कहा, “अगर प्रधानमंत्री मोदी ने नीतियों को थोड़ा संतुलित रखा होता और देश को अमेरिका और इजराइल का गुलाम न बनाया होता, तो ऐसी स्थिति इतनी जल्दी पैदा न होती।”

पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण दुनियाभर में तेल की कीमतों में उछाल के बीच भारत में वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बुधवार को 195.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई।

प्रियंका ने कहा, “निश्चित रूप से एक वैश्विक संकट है, लेकिन हमें यह भी समझने की जरूरत है कि सरकार की कुछ नीतियों के कारण आगे और भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।”

भाषा पारुल देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments