scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र: एमएनएलयू की छात्रा पर कनिष्ठ छात्रा की रैगिंग करने का मामला दर्ज

महाराष्ट्र: एमएनएलयू की छात्रा पर कनिष्ठ छात्रा की रैगिंग करने का मामला दर्ज

Text Size:

नागपुर, 27 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एमएनएलयू) की बीएएलएलबी की चौथे वर्ष के छात्रा पर अपनी कनिष्ठ छात्रा की रैगिंग करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया। नागपुर के एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी और कहा कि दोनों छात्राएं एक ही कमरे में रह रही थीं।

बुटीबोरी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि एक प्रोफेसर की शिकायत पर छात्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने कहा, ‘शिकायत के अनुसार, द्वितीय वर्ष की छात्रा कई महीनों से उत्पीड़न और मानसिक पीड़ा का सामना कर रही थी। सर्दियों के दौरान, पीड़ित को सर्दी, खांसी और बुखार होने के बावजूद, आरोपी छात्रा ने कथित तौर पर उसे पंखा तेज गति से चलाने के लिए मजबूर किया।’

अधिकारी ने बताया कि एक बार वार्डन द्वारा सुरक्षा गार्ड भेजकर पंखे की गति कम करने के लिए कहने के बावजूद आरोपी छात्रा ने ऐसा करने से इनकार कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘रैगिंग रोधी कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आगे की जांच जारी है।’’

भाषा

राखी संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments