scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशअर्थजगतगोयल ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि से की बातचीत, द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा

गोयल ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि से की बातचीत, द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 मार्च (भाषा) वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर के साथ बैठक कर भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते के अगले चरण पर चर्चा की।

कैमरून के याउंडे में विश्व व्यापार संगठन के 14वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (एमसी14) के दौरान हुई मुलाकात में दोनों ने डब्ल्यूटीओ की बैठक से संबंधित मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया।

चार दिवसीय सम्मेलन 26 मार्च को शुरू हुआ।

गोयल ने सोशल मीडिया पर पर लिखा, ‘डब्ल्यूटीओ मंत्रिस्तरीय सम्मेलन के दौरान अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर के साथ बहुत ही सार्थक चर्चा हुई। हमने विश्व व्यापार संगठन के 14वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (एमसी14) के एजेंडे, भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौता वार्ता में अगले कदमों पर विचार-विमर्श किया और अपने आर्थिक सहयोग और द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की।’

दोनों देशों ने पिछले महीने घोषणा की थी कि उन्होंने द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण के लिए एक रूपरेखा को अंतिम रूप दे दिया है। हालांकि, इस पर अभी तक हस्ताक्षर नहीं किए गए हैं।

भारत और अमेरिका ने दो फरवरी को एक व्यापार समझौते की घोषणा की। इस संबंध में एक संयुक्त बयान सात फरवरी को जारी किया गया था।

भाषा योगेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments