scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 19 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 19 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की

Text Size:

नयी दिल्ली, 25 मार्च (भाषा) भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को 19 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। इसमें सिंगूर सीट से अरूप कुमार दास और हरिपाल सीट से मधुमिता घोष को मैदान में उतारा गया है।

सूची के मुताबिक, रथींद्र नाथ बोस कूचबिहार दक्षिण से, चित्रजीत रॉय इस्लामपुर से, रत्ना देबनाथ पानीहाटी से और बिप्लब मंडल हावड़ा मध्य से चुनाव लड़ेंगे।

शंकर गुच्छैत को मेदिनीपुर सीट से, अनिल सिंह नैहाटी से, सुबीर नाग चुंचुरा से और दीपांजन चक्रवर्ती उत्तरपाड़ा से टिकट दिये गये हैं।

पश्चिम बंगाल में मतदान दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होने वाला है। परिणाम चार मई को घोषित किए जाएंगे।

भाषा

शुभम रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments