scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेश'विकसित भारत 2047' की परिकल्पना को साकार करने में हरियाणा अहम भूमिका निभा रहा है: सैनी

‘विकसित भारत 2047’ की परिकल्पना को साकार करने में हरियाणा अहम भूमिका निभा रहा है: सैनी

Text Size:

गुरुग्राम, 22 मार्च (भाषा) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि राज्य ‘विकसित भारत 2047’ की राष्ट्रीय परिकल्पना को वास्तविकता में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

भाजपा नेता सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदृष्टि 140 करोड़ नागरिकों की आकांक्षाओं को दर्शाती है और हरियाणा सरकार इसे जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए लगातार काम कर रही है।

गुरुग्राम के बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के काकरोला गांव में एक रैली और मकान आवंटित करने से जुड़े कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सैनी ने कहा कि बादशाहपुर एक उदाहरण के रूप में उभरा है जहां वादों को ठोस परिणामों में बदला गया है।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने की। इस मौके पर सैनी ने 2,709 लाभार्थियों को नव आवंटित मकानों की चाबियां सौंपीं।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सरकार केवल घोषणाओं तक ही सीमित नहीं रही है, बल्कि जमीनी स्तर पर उनका प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित किया है।

उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में, भाजपा सरकार द्वारा बादशाहपुर के लिए की गई कुल 81 घोषणाओं में से 60 पूरी हो चुकी हैं, जबकि आठ प्रगति पर हैं।

सैनी ने दोहराया कि अपने तीसरे कार्यकाल में, हरियाणा सरकार समग्र विकास और समाज के हर वर्ग के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने बजट 2026-27 का जिक्र करते हुए घोषणा की कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 23,154 नये मकानों का निर्माण किया जाएगा।

भाषा देवेंद्र नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments