scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशप.बंगाल: पूरक मतदाता सूची के प्रकाशन के दौरान जिलाधिकारियों को एहतियाती उपाये करने को कहा गया

प.बंगाल: पूरक मतदाता सूची के प्रकाशन के दौरान जिलाधिकारियों को एहतियाती उपाये करने को कहा गया

Text Size:

कोलकाता, 21 मार्च (भाषा) पश्चिम बंगाल सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को 23 मार्च को पूरक मतदाता सूची के प्रकाशन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती उपाय करने का निर्देश दिया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्य सचिवालय से गृह और पर्वतीय मामलों के विभाग द्वारा शनिवार को जारी एक संचार में उचित एहतियाती कदम उठाने का आह्वान किया गया है क्योंकि पूरक मतदाता सूची सोमवार शाम को प्रकाशित होने की उम्मीद है।

जिलाधिकारियों को लिखे पत्र में कहा गया है, ‘‘उपरोक्त बातों को ध्यान में रखते हुए, मुझे आपसे यह अनुरोध करने का निर्देश दिया गया है कि संभावित स्थलों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आपकी ओर से उचित एहतियाती कदम उठाए जाएं, संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी जाए और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अन्य उपाय किए जाएं।’’

यह निर्देश राज्य सरकार के वरिष्ठ विशेष सचिव द्वारा जारी किया गया है।

अधिकारी ने जिलाधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को भी कहा कि आवश्यक बुनियादी ढांचागत सहायता की व्यवस्था की जाए।

निर्वाचन आयोग (ईसी) के एक अधिकारी ने पहले कहा था कि पश्चिम बंगाल में पहली पूरक मतदाता सूची 23 मार्च को प्रकाशित होने की संभावना है।

भाषा देवेंद्र सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments