scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशमुंबई में चीन से आयातित प्रतिबंधित वॉकी-टॉकी और हार्ड डिस्क जब्त, दो गिरफ्तार

मुंबई में चीन से आयातित प्रतिबंधित वॉकी-टॉकी और हार्ड डिस्क जब्त, दो गिरफ्तार

Text Size:

मुंबई, 21 मार्च (भाषा) राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने न्हावा शेवा बंदरगाह पर 9.25 करोड़ रुपये मूल्य के 11,060 प्रतिबंधित वॉकी-टॉकी सेट और पुरानी ‘हार्ड डिस्क ड्राइव’ (एचडीडी) जब्त किए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में मुंबई की दो कंपनियों के मालिक पिता-पुत्र को सीमा शुल्क अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया, जिन्होंने बिना अनुमति के ये सामान आयात किए थे।

विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरआई ने 2.50 करोड़ रुपये के बाओफेंग बीएफ-888एस वॉकी-टॉकी और 6.75 करोड़ रुपये मूल्य की पुरानी एचडीडी जब्त की।

अधिकारियों के अनुसार, ये सामान अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान के बीच छिपाकर रखे गए थे। चीन से आए आठ कंटेनरों में 30.25 करोड़ रुपये की इस खेप को गलत घोषणा के कारण जब्त किया गया।

भाषा प्रचेता सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments