scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशदिल्ली में व्यापार एवं कर भवन में आग लगी

दिल्ली में व्यापार एवं कर भवन में आग लगी

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 मार्च (भाषा) दिल्ली के आईटीओ स्थित व्यापार एवं कर भवन में बृहस्पतिवार सुबह आग लग गई, जिसके बाद अधिकारियों ने छह दमकल गाड़ियां मौके पर भेजीं। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इसमें फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह 8:36 बजे मिली, जिसके बाद छह दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

उन्होंने बताया कि आग पर सुबह नौ बजकर 10 मिनट तक काबू पा लिया गया।

शुरुआती रिपोर्ट से पता चलता है कि आग इमारत की 12वीं मंजिल पर लगी, जहां ‘सेल्स टैक्स’ कार्यालय स्थित है।

भाषा तान्या शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments