scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमखेलअतिका ​​मीर सीओटीएफए के यूरोपीय चरण में पोडियम पर जगह बनाने वाली पहली भारतीय बनीं

अतिका ​​मीर सीओटीएफए के यूरोपीय चरण में पोडियम पर जगह बनाने वाली पहली भारतीय बनीं

Text Size:

वालेंशिया, दो मार्च (भाषा) भारतीय रेसिंग प्रतिभा अतिका मीर ने ‘चैंपियंस ऑफ द फ्यूचर अकादमी (सीओएफटीए) कार्टिंग सीरीज’ के यूरोपीय चरण में पोडियम स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया।

ग्यारह साल की अतिका ओकेएनजे (जूनियर) वर्ग में तीसरे स्थान पर रही। वह इस रेस में पोडियम पर जगह बनाने वाले पहली भारतीय रेसर है। यह उनके अब तक के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

एफवन अकादमी के समर्थन पाने वाली पहली भारतीय अतिका ने ग्रिड में नौवें स्थान से शुरुआत करते हुए शुरुआती रेस में तीसरा और दूसरी रेस में दूसरा स्थान हासिल किया।

उन्होंने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए तीसरी और फाइनल रेस में भी दूसरा स्थान हासिल किया लेकिन पेनल्टी के कारण उन्हें तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments