scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमदेशअर्थजगतजेलेस्ट्रा इंडिया अब 'रिजॉल्वेन' के नाम से जानी जाएगी

जेलेस्ट्रा इंडिया अब ‘रिजॉल्वेन’ के नाम से जानी जाएगी

Text Size:

नयी दिल्ली, 25 फरवरी (भाषा) जेलेस्ट्रा इंडिया ने बुधवार को अपना नाम बदलकर ‘रिजॉल्वेन’ करने की घोषणा की। कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह बदलाव भारत में एक अनुशासित और कार्यान्वयन आधारित नवीकरणीय ऊर्जा मंच बनाने की दिशा में एक रणनीतिक कदम है।

कंपनी ने कहा कि इस नयी ब्रांडिंग से उसकी वृद्धि के अगले चरण का पता चलता है। कंपनी दुनिया की अग्रणी निवेश फर्मों में से एक ईक्यूटी द्वारा समर्थित है।

रिजॉल्वेन के बोर्ड सदस्य और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पराग शर्मा ने बयान में कहा, ‘‘अगले दो साल हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण होंगे, जिसमें हमारा लक्ष्य कई राज्यों में एक साथ सौर, पवन, हाइब्रिड और बैटरी भंडारण क्षेत्र में सालाना 1.5 गीगावाट से अधिक की परियोजनाओं को क्रियान्वित करना है। हमारे पास पहले से ही 5.5 गीगावाट के ऑर्डर हैं।’’

भाषा अजय पाण्डेय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments