scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशअर्थजगतप. बंगाल को खुद को समुद्री राज्य के रूप में स्थापित करना चाहिए: सान्याल

प. बंगाल को खुद को समुद्री राज्य के रूप में स्थापित करना चाहिए: सान्याल

Text Size:

कोलकाता, 25 फरवरी (भाषा) प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल को खुद को एक समुद्री राज्य के रूप में फिर से स्थापित करना चाहिए और एक बड़े बंदरगाह की स्थापना पर विचार करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत व्यापक आर्थिक स्थिरता बनाए रखते हुए 7-7.5 प्रतिशत की वृद्धि दर को बरकरार रखने में सफल रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्थिरता के साथ निरंतर वृद्धि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने की कुंजी है।

सान्याल ने मर्चेंट्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एमसीसीआई) के एक कार्यक्रम में कहा कि भारत के व्यापक आर्थिक मानक बेहतर स्थिति में हैं। उन्होंने इसके लिए कम मुद्रास्फीति, राजकोषीय संतुलन और ऋण-जीडीपी अनुपात के नियंत्रण में होने का हवाला दिया।

उन्होंने कहा कि सरकार ने कोविड महामारी के दौरान भी सख्त राजकोषीय नजरिया अपनाया, जिससे स्थिरता बनाए रखने में मदद मिली।

उन्होंने कहा कि आर्थिक अवसरों के द्वार खोलने के लिए पश्चिम बंगाल को खुद को एक समुद्री राज्य के रूप में फिर से स्थापित करना चाहिए और अपनी तटरेखा पर एक बड़े बंदरगाह की स्थापना पर विचार करना चाहिए।

भाषा अजय पाण्डेय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments