scorecardresearch
Monday, 9 March, 2026
होमदेशअर्थजगतउद्यम पूंजीपतियों ने भारतीय स्टार्टअप कंपनियों में 17 अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता जताई: वैष्णव

उद्यम पूंजीपतियों ने भारतीय स्टार्टअप कंपनियों में 17 अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता जताई: वैष्णव

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 फरवरी (भाषा) सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को कहा कि उद्यम पूंजीपतियों ने भारतीय स्टार्टअप में 17 अरब डॉलर का निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है।

‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक पुरस्कार समारोह के दौरान वैष्णव ने कहा कि यह अब विश्व स्तर पर सबसे बड़ा एआई शिखर सम्मेलन बन गया है।

उन्होंने कहा, ‘मैं आपके साथ दो बातें साझा करना चाहता हूं। यह एआई शिखर सम्मेलन अब दुनिया का सबसे बड़ा एआई शिखर सम्मेलन बन गया है। भारत में बुनियादी ढांचा क्षेत्र में 200 अरब डॉलर का निवेश आ रहा है और आप जैसे स्टार्टअप के लिए उद्यम पूंजीपतियों ने 17 अरब डॉलर निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है।’

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) राज्यमंत्री जितिन प्रसाद भी इस अवसर पर मौजूद थे।

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments