scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमखेलअल्पाइन एसजी पाइपर्स ने जीसीएल में फायर्स अमेरिकन गैम्बिट्स को हराया

अल्पाइन एसजी पाइपर्स ने जीसीएल में फायर्स अमेरिकन गैम्बिट्स को हराया

Text Size:

मुंबई, 17 दिसंबर (भाषा) ग्रैंडमास्टर लियोन ल्यूक मेंडोंका के शानदार प्रदर्शन और नीनो बत्सियाश्विली की आखिरी समय में मिली जीत की बदौलत अल्पाइन एसजी पाइपर्स ने खिताब की दौड़ में जगह बना ली है जब उन्होंने बुधवार को यहां ग्लोबल शतरंज लीग (जीसीएल) में फायर्स अमेरिकन गैम्बिट्स को 10-4 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

इस जीत की बदौलत पाइपर्स की टीम तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई।

एक अन्य मैच में अपग्रेड मुंबई मास्टर्स ने पीबीजी अलास्कन नाइट्स पर 18-2 से शानदार जीत हासिल की।

दिन के आखिरी मैच में त्रिवेणी कॉन्टिनेंटल किंग्स ने गैंगेस ग्रैंडमास्टर्स को 11-6 से शिकस्त दी।

भाषा सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments