scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमखेलदुबई कैपिटल्स को हराकर डेजर्ट वाइपर्स आईएलटी20 प्लेआफ में

दुबई कैपिटल्स को हराकर डेजर्ट वाइपर्स आईएलटी20 प्लेआफ में

Text Size:

दुबई, 15 दिसंबर (भाषा) सैम कुरेन के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर डेजर्ट वाइपर्स ने दुबई कैपिटल्स को पांच विकेट से हराकर आईएलटी20 प्लेआफ में जगह बना ली ।

कैपिटल्स ने चार विकेट पर 166 रन बनाये जिसके जवाब में वाइपर्स ने कुरैन के प्रदर्शन की बदौलत जीत दर्ज की । इंग्लैंड के हरफनमौला कुरेन ने दो विकेट लेने के बाद 33 गेंद में दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 52 रन बनाये ।

मैक्स होल्डन ने 22 गेंद में 34 रन बनाये जबकि फखर जमां ने 12 गेंद में 14 रन जोड़े ।

इससे पहले कैपिटल्स की शुरूआत खराब रही और नसीम शाह ने तीसरे ओवर में शायन जहांगीर (सात गेंद में सात रन) को आउट किया । लुइस डु प्लॉय ने 44 गेंद में 54 रन बनाये ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments