scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमखेलऑस्ट्रेलिया में जन्मे विलियम्स को एएफसी क्वालीफायर के लिए भारतीय टीम में मिली जगह

ऑस्ट्रेलिया में जन्मे विलियम्स को एएफसी क्वालीफायर के लिए भारतीय टीम में मिली जगह

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 नवंबर (भाषा) ऑस्ट्रेलिया में जन्मे फॉरवर्ड रयान विलियम्स को 18 नवंबर को ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले एएफसी एशियन कप सऊदी अरब 2027 क्वालीफायर के अंतिम दौर के ग्रुप सी मैच के लिए 23 सदस्यीय भारतीय फुटबॉल टीम में शामिल किया गया है।

विलियम्स ने हाल ही में भारतीय नागरिकता हासिल की है।

भारतीय टीम छह नवंबर से बेंगलुरु में अभ्यास कर रही थी। टीम शनिवार को ढाका के लिए रवाना हो गयी।

फॉरवर्ड विलियम्स टीम के साथ बांग्लादेश गये है लेकिन मैच के दिन टीम में उनका शामिल होना फुटबॉल ऑस्ट्रेलिया से अनापत्ति प्रमाण पत्र और उसके बाद फीफा और एएफसी से अनुमोदन प्राप्त करने पर निर्भर है।

भारतीय टीम:

गोलकीपर: गुरप्रीत सिंह संधू, रितिक तिवारी, साहिल।

डिफेंडर: आकाश मिश्रा, अनवर अली, बिकाश युमनाम, हिंगथनमाविया राल्टे, जय गुप्ता, परमवीर, राहुल भेके, संदेश झिंगन।

मिडफील्डर: ब्रिसन फर्नांडिस, लालरेमट्लुआंगा फैनाई, मैक्टन लुइस निकसन, महेश सिंह नाओरेम, निखिल प्रभु, सुरेश सिंह वांगजाम।

फॉरवर्ड: एडमंड लालरिंडिका, लियानजुआला चांग्ते, मोहम्मद सनन, रहीम अली, रयान विलियम्स, विक्रम प्रताप सिंह।

मुख्य कोच: खालिद जमील; सहायक कोच: महेश गवली; गोलकीपिंग कोच: फिरोज शेरिफ; स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच: चेल्स्टन पिंटो।

भाषा आनन्द पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments