मुंबई, 13 नवंबर (भाषा) घरेलू एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने बृहस्पतिवार को एयरलाइन के बोर्ड में चंदन सैंड को कार्यकारी निदेशक के रूप में शामिल करने की घोषणा की।
घाटे में चल रही इस एयरलाइन में इस महीने के भीतर यह दूसरी महत्वपूर्ण नियुक्ति है।
तीन नवंबर को, कंपनी ने अनुभवी विमानन पेशेवर और इंडिगो के पूर्व मुख्य रणनीति एवं राजस्व अधिकारी संजय कुमार को कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया था।
सैंड इससे पहले स्पाइसजेट में कानूनी, विमान अधिग्रहण, पट्टे और वित्तपोषण, खरीद और कंपनी सचिव के कार्यों का नेतृत्व कर रहे थे।
एयरलाइन ने कहा कि अब बोर्ड सदस्य के रूप में उनकी भूमिका और भी बेहतर होगी। उनकी नियुक्ति नियामक अनुमोदन के अधीन है।
स्पाइसजेट के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा, ‘‘हम स्पाइसजेट के बोर्ड में चंदन का स्वागत करते हैं। कंपनी के प्रति उनकी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता और विभिन्न कार्यों में उनकी व्यापक विशेषज्ञता, उन्हें हमारे बोर्ड में एक मूल्यवान सदस्य बनाती है क्योंकि हम स्पाइसजेट के लिए एक नया रास्ता तैयार कर रहे हैं।’’
भाषा अजय राजेश अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.