scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमखेलदीक्षा और प्रणवी ने अरामको चाइना चैंपियनशिप में कट में जगह बनाई

दीक्षा और प्रणवी ने अरामको चाइना चैंपियनशिप में कट में जगह बनाई

Text Size:

शेनजेन, सात नवंबर (भाषा) भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर और प्रणवी उर्स ने दूसरे दौर के बाद अरामको चाइना चैंपियनशिप में कट में प्रवेश किया जबकि अवनि प्रशांत और त्वेसा मलिक अगले दौर में पहुंचने से चूक गईं।

दीक्षा ने चार बर्डी और एक बोगी से तीन अंडर 70 का कार्ड खेला जबकि प्रणवी ने तीन अंडर 70 का कार्ड बनाया जिसमें पांच बर्डी शामिल थीं। दीक्षा संयुक्त 35वें और प्रणवी संयुक्त 49वें स्थान पर रहीं।

थाईलैंड की चिंगलाब ने 65 का कार्ड खेलकर 12 अंडर के कुल स्कोर से एकल बढ़त बनाए हैं।

वहीं भारतीय गोल्फर अवनि और त्वेसा कट में जगह बनाने से चूक गईं।

भाषा नमिता मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments