नयी दिल्ली, पांच नवंबर (भाषा) हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई नोवेलिस इंक का जुलाई-सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 26.3 प्रतिशत बढ़कर 16.3 करोड़ डॉलर हो गया है।
कंपनी की पिछले वर्ष इसी तिमाही में 12.9 करोड़ डॉलर का शुद्ध लाभ कमाया था।
शेयर बाजार को दी सूचना के अनुसार, समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की शुद्ध बिक्री बढ़कर 474.4 करोड़ अमेरिकी डॉलर हो गई जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 429.5 करोड़ डॉलर थी।
कंपनी ने कहा कि शुद्ध बिक्री में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई। एल्युमीनियम की औसत कीमतों में वृद्धि इसकी मुख्य वजह रही।
नोवेलिस इंक एक अग्रणी टिकाऊ एल्युमीनियम समाधान प्रदाता है। एल्युमीनियम ‘रोलिंग’ और ‘रीसाइक्लिंग’ में विश्व में अग्रणी है।
भाषा निहारिका अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.