scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअर्थजगतमित्सुबिशी ने केआईएस समूह के इंडोनेशिया परिचालन में अल्पांश हिस्सेदारी की हासिल

मित्सुबिशी ने केआईएस समूह के इंडोनेशिया परिचालन में अल्पांश हिस्सेदारी की हासिल

Text Size:

नयी दिल्ली, पांच नंवबर (भाषा) जापान की मित्सुबिशी कॉरपोरेशन ने केआईएस (केआईएस) समूह के इंडोनेशिया परिचालन में अल्पांश हिस्सेदारी हासिल की है। इस सौदे के साथ मित्सुबिशी ने वैश्विक ‘बायोगैस’ बाजार में प्रवेश किया है।

केआईएस समूह ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि समूह 2030 तक दक्षिण-पूर्व एशिया और भारत में नवीकरणीय गैस एवं जैव ईंधन (बायोफ्यूल) परियोजनाओं में लगभग एक अरब डॉलर का निवेश करने की योजना बना रहा है।

बयान में कहा गया, ‘‘ जापान की सबसे बड़ी वैश्विक एकीकृत व्यावसायिक कंपनियों में से एक मित्सुबिशी कॉरपोरेशन ने केआईएस समूह के इंडोनेशिया परिचालन में अल्पांश शेयर हिस्सेदारी हासिल की है। यह निवेश मित्सुबिशी कॉरपोरेशन का वैश्विक ‘बायोगैस’ बाजार में पहला कदम है।’

कंपनी ने हालांकि हिस्सेदारी का आकार व वित्तीय विवरण साझा नहीं किए।

केआईएस समूह के संस्थापक के. आर. रघुनाथ ने कहा, ‘‘ मित्सुबिशी का ‘बायोगैस’ एवं ‘बायोफ्यूल’ बाजार में हमारे माध्यम से अपनी पहली साझेदारी करना हमारी प्रौद्योगिकी तथा कार्यान्वयन क्षमता पर उनके भरोसे को दर्शाता है।’’

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments