scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअर्थजगतकेंद्र ने चार राज्यों में 15,000 करोड़ रुपये की दलहन, तिलहन खरीद योजना को मंजूरी दी

केंद्र ने चार राज्यों में 15,000 करोड़ रुपये की दलहन, तिलहन खरीद योजना को मंजूरी दी

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर (भाषा) केंद्र ने सोमवार को महाराष्ट्र सहित चार राज्यों के किसानों से 15,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की दलहन और तिलहन की खरीद योजना को मंजूरी दे दी।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरीफ 2025-26 सीजन के लिए तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में दलहन और तिलहन की खरीद योजना को मंजूरी दे दी है।

बयान के मुताबिक, इन राज्यों के लिए कुल स्वीकृत खरीद राशि 15,095.83 करोड़ रुपये आंकी गई है, जिससे संबंधित राज्यों के लाखों किसानों को लाभ होगा।

चौहान ने इन राज्यों के कृषि मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय वर्चुअल बैठक के दौरान प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) और मंत्रालय की अन्य योजनाओं के तहत ये स्वीकृतियां प्रदान कीं।

विस्तृत चर्चा के बाद चौहान ने मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत 38.44 करोड़ रुपये की लागत से 4,430 टन मूंग की खरीद को मंजूरी दे दी। मूंग तेलंगाना में राज्य के कुल उत्पादन का 25 प्रतिशत है।

बयान के अनुसार, उड़द की 100 प्रतिशत खरीद की जाएगी, जबकि सोयाबीन की 25 प्रतिशत खरीद को भी मंजूरी दी गई है।

इसी प्रकार ओडिशा में 18,470 टन अरहर को पीएसएस के तहत 147.76 करोड़ रुपये के बजट आवंटन के साथ मंजूरी दी गई है।

महाराष्ट्र में चौहान ने पीएसएस के तहत 33,000 टन मूंग, 3,25,680 टन उड़द और 18,50,700 टन सोयाबीन की खरीद को मंजूरी दी, जिसकी कुल लागत क्रमशः 289.34 करोड़ रुपये, 2,540.30 करोड़ रुपये और 9,860.53 करोड़ रुपये है।

मध्य प्रदेश में मूल्य कमी भुगतान योजना (पीडीपीएस) के तहत 22,21,632 टन सोयाबीन की खरीद को मंजूरी दी गई है, जिसका वित्तीय भार 1,775.53 करोड़ रुपये है।

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments