नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर (भाषा) मोबाइल टावर सेवाप्रदाता इंडस टावर्स का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 17 प्रतिशत घटकर 1,839 करोड़ रुपये रह गया।
कंपनी ने बताया कि एक बड़े ग्राहक का बकाया न मिलने के कारण उसके शुद्ध लाभ यह गिरावट आई।
कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की जुलाई- सितंबर तिमाही में 2,223.5 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
इंडस टावर्स के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) प्रचुर साह ने कहा, ‘‘हमारी लागत दक्षता पर मजबूत केंद्र के कारण मुनाफे में लगातार सुधार हो रहा है। इस तिमाही में हमने अफ्रीका में कारोबार शुरू करने की घोषणा भी की, जो हमारी दीर्घकालिक वृद्धि की दिशा में एक रणनीतिक कदम है।’’
कंपनी की परिचालन आय वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में 9.6 प्रतिशत बढ़कर 8,188 करोड़ हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 7,465 करोड़ रुपये थी।
भाषा योगेश अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.