नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर (भाषा) मलेशिया में गिरावट जारी रहने के बीच वहां कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट दर्ज हुई। जबकि शिकॉगो एक्सचेंज के मजबूत होने तथा रुपये के कमजोर होने से सोयाबीन तेल तथा बरसात की वजह से महाराष्ट्र और गुजरात में आवक प्रभावित होने से बिनौला तेल कीमतों में सुधार देखने को मिला। छुट्टियों जैसे माहौल के बीच सामान्य कामकाज की वजह से सरसों एवं मूंगफली तेल-तिलहन और सोयाबीन तिलहन के दाम स्थिर बने रहे।
शिकॉगो एक्सचेंज में सुधार चल रहा है जबकि मलेशिया एक्सचेंज में एक प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट थी।
बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में गिरावट जारी रहने से पाम, पामोलीन तेल के भाव में गिरावट जारी रही। आगे सर्दी बढ़ने के साथ इसकी मांग और प्रभावित हो सकती है क्योंकि पाम-पामोलीन तेल जाड़े में जम जाता है। ऐसे माहौल में सट्टेबाजी भी तेजी लाने में विफल होती मालूम देती है।
उन्होंने कहा कि शिकॉगो एक्सचेंज के मजबूत रहने से सोयाबीन तेल कीमतों में सुधार दर्ज हुआ। रुपया कमजोर होने तथा सस्ता होने की वजह से मांग बढ़ने से भी सोयाबीन तेल कीमतों में आई तेजी को बल मिला। महाराष्ट्र, गुजरात जैसे सर्वाधिक खपत वाले राज्यों में बरसात जैसी स्थिति की वजह से कपास की आवक प्रभावित है जिससे बिनौला तेल कीमतों में भी सुधार देखने को मिला। इन स्थानों में सर्दियों में बिनौला तेल की मांग बढ़ जाती है।
सूत्रों ने कहा कि ऊंचे भाव के कारण सुस्त कामकाज के बीच सरसों तेल-तिलहन तथा छुट्टियों जैसे माहौल के बीच आवक प्रभावित रहने के दौरान मूंगफली तेल-तिलहन के भाव स्थिर बने रहे। नये न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से काफी कमजोर हाजिर भाव रहने के बीच किसानों की आवक प्रभावित रहने के दौरान सोयाबीन तिलहन के भाव भी स्थिर बने रहे।
तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन – 7,000-7,050 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली – 5,750-6,125 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 13,800 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,265-2,565 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 14,650 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,460-2,560 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,460-2,595 रुपये प्रति टिन।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,450 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,150 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 10,270 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 11,800 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,400 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,525 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 12,425 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना – 4,425-4,475 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 4,125-4,225 रुपये प्रति क्विंटल।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.