(अर्थ-35 के शीर्षक, इंट्रो एवं तीसरे पैरा में आंकड़ा ठीक करते हुए.. रिपीट)
नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर (भाषा) रिफाइनिंग मार्जिन बेहतर होने से सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसी) का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ कई गुना बढ़कर 7,610 करोड़ रुपये हो गया।
दिग्गज पेट्रोलियम कंपनी ने सोमवार को एक बयान में जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही के अपने वित्तीय नतीजों की जानकारी दी।
इंडियन ऑयल का जुलाई-सितंबर तिमाही में एकल आधार पर शुद्ध लाभ 7,610 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में उसे 180 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।
आलोच्य तिमाही में कंपनी ने पेट्रोल एवं डीजल जैसे ईंधन में बदले गए प्रत्येक बैरल कच्चे तेल पर 19.6 डॉलर कमाए, जबकि अप्रैल-जून तिमाही में इसका सकल रिफाइनिंग मार्जिन 2.15 डॉलर रहा था।
पिछले साल की दूसरी तिमाही में इसका रिफाइनिंग मार्जिन 1.59 डॉलर प्रति बैरल था।
भाषा प्रेम
प्रेम अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.