scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअर्थजगतबाटा इंडिया का दूसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 73 प्रतिशत घटकर 13.9 करोड़ रुपये

बाटा इंडिया का दूसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 73 प्रतिशत घटकर 13.9 करोड़ रुपये

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर (भाषा) जूता-चप्पल कंपनी बाटा इंडिया लिमिटेड का 30 सितंबर, 2025 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 73.26 प्रतिशत घटकर 13.9 करोड़ रुपये रह गया। यह गिरावट कम राजस्व और अधिक व्यय के कारण आई है।

बाटा इंडिया लिमिटेड ने एक नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 51.98 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।

दूसरी तिमाही में कंपनी की एकीकृत परिचालन आय 801.33 करोड़ रुपये रही, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 837.14 करोड़ रुपये थी।

दूसरी तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 795.2 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी अवधि में 785.09 करोड़ रुपये था।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments