नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर (भाषा) टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (टीआईसीएल) का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में एकीकृत शुद्ध लाभ 19.8 प्रतिशत बढ़कर 148.16 करोड़ रुपये रहा है।
कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में यह जानकारी दी।
टीआईसीएल को वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 123.69 का शुद्ध लाभ हुआ था।
वित्त वर्ष 2025-26 की समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की एकीकृत परिचालन आय 153.98 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 142.48 करोड़ रुपये थी।
टीआईसीएल ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसकी लाभांश आय 116.44 करोड़ रही, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 102.14 करोड़ रुपये थी।
कंपनी ने कहा कि इस दौरान उसका कुल व्यय मामूली रूप से बढ़कर 11.40 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 9.43 करोड़ रुपये था।
भाषा योगेश अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.