scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअर्थजगतवेदांता समूह ओडिशा में एक लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करेगा

वेदांता समूह ओडिशा में एक लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करेगा

Text Size:

भुवनेश्वर, 23 अक्टूबर (भाषा) वेदांता समूह ओडिशा में एक लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करेगा, जिससे एक लाख से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, कंपनी की योजना के तहत क्योंझर में 2,000 करोड़ रुपये की लागत से एक लौह-मिश्रधातु (फेरो-अलॉय) संयंत्र लगाया जाएगा। इसके अलावा झारसुगुड़ा में एक नया एल्युमिनियम पार्क और राज्य सरकार द्वारा तय की गई जगह पर एक और एल्युमिनियम पार्क स्थापित किया जाएगा।

यह निवेश प्रस्ताव बृहस्पतिवार को वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से मुलाकात के दौरान राज्य सरकार के समक्ष रखा।

कंपनी पहले ही ओडिशा में लगभग एक लाख करोड़ रुपये का निवेश कर चुकी है।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा गया, ‘‘वेदांता समूह ओडिशा में करीब एक लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा, जिससे एक लाख से अधिक रोजगार के अवसर बनेंगे।’’

मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह भी बताया कि राज्य सरकार इन परियोजनाओं के लिए पूरी सहायता देगी, जिसमें भूमि उपलब्ध कराना और अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाएं शामिल हैं।

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments