scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअर्थजगतचालू वित्त वर्ष की अप्रैल-सितंबर अवधि में 24 देशों के निर्यात में सकारात्मक वृद्धि दर्ज

चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-सितंबर अवधि में 24 देशों के निर्यात में सकारात्मक वृद्धि दर्ज

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (भाषा) चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में भारतीय निर्यातकों ने 24 देशों को किए गए निर्यात में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की है। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

इन 24 देशों में कोरिया, संयुक्त अरब अमीरात, जर्मनी, टोगो, मिस्र, वियतनाम, इराक, मैक्सिको, रूस, केन्या, नाइजीरिया, कनाडा, पोलैंड, श्रीलंका, ओमान, थाईलैंड, बांग्लादेश, ब्राजील, बेल्जियम, इटली और तंजानिया शामिल हैं।

दूसरी ओर अमेरिका को निर्यात में गिरावट देखने को मिली, जो मुख्य रूप से सितंबर में वाशिंगटन द्वारा लगाए गए उच्च शुल्कों के कारण हुई।

एक अधिकारी ने कहा, ”इन 24 देशों में वित्त 2025-26 की पहली छमाही (अप्रैल से सितंबर) के दौरान कुल 129.3 अरब डॉलर का निर्यात हुआ, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि की तुलना में सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है। यह भारत के कुल निर्यात का 59 प्रतिशत है।”

इस वर्ष अप्रैल-सितंबर के दौरान निर्यात 3.02 प्रतिशत बढ़कर 220.12 अरब डॉलर हो गया, तथा आयात 4.53 प्रतिशत बढ़कर 375.11 अरब डॉलर हो गया, जिससे व्यापार घाटा 154.99 अरब डॉलर रह गया।

वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों के दौरान 16 देशों को भारत के निर्यात में नकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है। इन देशों का देश के निर्यात में लगभग 27 प्रतिशत (60.3 अरब डॉलर) योगदान है।

भाषा योगेश पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments