नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर (भाषा) सौमित्र पी. श्रीवास्तव ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन में निदेशक (विपणन) का पदभार संभाल लिया है। उनके पास तीन दशक से अधिक का अनुभव हैं।
इंडियन ऑयल (आईओसी) ने एक बयान में कहा कि आईआईटी रुड़की से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक श्रीवास्तव इस पदोन्नति से पहले देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी में कार्यकारी निदेशक (कॉरपोरेट रणनीति) थे।
एसपी जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च से कार्यकारी एमबीए, श्रीवास्तव ने बिक्री कार्य में विभिन्न प्रमुख पदों पर जाने से पहले एलपीजी व्यवसाय में चार साल के कार्यकाल के साथ शुरुआत की।
बयान में कहा गया है, ‘‘अपनी नई भूमिका में, वह आईओसी के विशाल, राष्ट्रव्यापी विपणन ढांचे की रणनीतिक दिशा का मार्गदर्शन करेंगे, जिससे निरंतर बाजार नेतृत्व और ग्राहक सेवा सुनिश्चित होगी।’’
भाषा राजेश राजेश रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.