scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशअर्थजगतट्रूअल्ट बायोएनर्जी का शेयर करीब सात प्रतिशत बढ़त के साथ बंद

ट्रूअल्ट बायोएनर्जी का शेयर करीब सात प्रतिशत बढ़त के साथ बंद

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर (भाषा) जैव ईंधन उत्पादक कंपनी ट्रूअल्ट बायोएनर्जी लि. का शेयर कारोबार के पहले दिन शुक्रवार को अपने 496 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब सात प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

बीएसई पर शेयर 550 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ जो निर्गम मूल्य से 10.88 प्रतिशत अधिक है। अंत में यह 7.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 530.85 रुपये पर बंद हुआ।

एनएसई पर इसने 9.95 प्रतिशत की बढ़त के साथ 545.40 रुपये पर शुरुआत की। कारोबार के अंत में यह 7.04 प्रतिशत चढ़कर 530.95 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 4,552.18 करोड़ रुपये रहा।

ट्रूअल्ट बायोएनर्जी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन गत सोमवार को 71.92 गुना अभिदान मिला था।

कंपनी के 839.28 करोड़ रुपये के आईपीओ का मूल्य दायरा 472-496 रुपये प्रति शेयर था।

भाषा निहारिका निहारिका रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments