scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशअर्थजगतमारुति सुजुकी की बिक्री सितंबर में तीन प्रतिशत बढ़कर 1,89,665 इकाई पर

मारुति सुजुकी की बिक्री सितंबर में तीन प्रतिशत बढ़कर 1,89,665 इकाई पर

Text Size:

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर (भाषा) वाहन विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया की सितंबर महीने में कुल बिक्री सालाना आधार पर तीन प्रतिशत बढ़कर 1,89,665 इकाई हो गई।

पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने कुल 1,84,727 वाहन बेचे थे।

मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘जीएसटी सुधारों ने उपभोक्ता धारणा को मजबूत किया है, जिसका असर नवरात्रि के पहले आठ दिनों में रिकॉर्ड 1,65,000 इकाई की डिलीवरी के रूप में देखने को मिला।’

हालांकि, कंपनी के घरेलू यात्री वाहन डीलरों को भेजे गए वाहन आठ प्रतिशत घटकर 1,32,820 इकाई रह गए, जो पिछले साल सितंबर में 1,44,962 इकाई थे।

ऑल्टो और एस-प्रेसो सहित छोटी कारों की बिक्री सितंबर 2024 में 10,363 इकाई थीं जो सितंबर 2025 में 30 प्रतिशत घटकर 7,208 इकाई रह गई।

कंपनी ने कहा कि सितंबर में उसका निर्यात 42,204 इकाई रहा, जबकि पिछले साल इसी महीने में 27,728 इकाई था।

भाषा योगेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments