scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसीतारमण लावारिस वित्तीय संपत्तियों के लिए राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान चार अक्टूबर को करेंगी शुरू

सीतारमण लावारिस वित्तीय संपत्तियों के लिए राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान चार अक्टूबर को करेंगी शुरू

Text Size:

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर (भाषा) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्तीय क्षेत्र में लावारिस संपत्तियों पर तीन महीने का राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान चार अक्टूबर को शुरू करेंगी। इस अभियान का शीर्षक ‘आपकी पूंजी, आपका अधिकार’ होगा।

यह अभियान वित्त मंत्रालय के अंतर्गत वित्तीय सेवा विभाग द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई), भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा), भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के अधीन निवेशक शिक्षा और संरक्षण निधि प्राधिकरण (आईईपीएफए) के समन्वय से शुरू किया जाएगा।

आधिकारिक बयान के अनुसार, इस अभियान (अक्टूबर-दिसंबर 2025) का उद्घाटन वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण चार अक्टूबर को गांधीनगर (गुजरात) में करेंगी।

इसमें कहा गया, बीमा पॉलिसी दावे, बैंक जमा, लाभांश, शेयर एवं म्यूचुअल फंड आय सहित दावा न की गई वित्तीय परिसंपत्तियां अक्सर जागरूकता की कमी या पुराने खाता विवरण के कारण दावा रहित रह जाती हैं।

अभियान के दौरान, नागरिकों को उनकी लावारिस संपत्तियों का पता लगाने, रिकॉर्ड अपडेट करने और दावा प्रक्रिया पूरी करने के बारे में तत्काल मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

भाषा निहारिका पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments