scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशअर्थजगतवायदा बाजार में सोने की कीमत बढ़ी, चांदी की कीमत घटी

वायदा बाजार में सोने की कीमत बढ़ी, चांदी की कीमत घटी

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 सितंबर (भाषा) वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत में तेजी दर्ज की गई जबकि चांदी रिकॉर्ड स्तर से नीचे आई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अक्टूबर में आपूर्ति वाले अनुबंधों में सोने का भाव 171 रुपये या 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,12,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 2,834 लॉट का कारोबार हुआ।

दिसंबर में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों की कीमत 56 रुपये यानी 0.05 प्रतिशत चढ़कर 1,13,927 प्रति 10 ग्राम रहा।

दूसरी ओर चांदी की कीमत में नरमी रही। दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 400 रुपये या 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,36,656 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 17,462 लॉट का कारोबार हुआ। बृहस्पतिवार को यह 1,37,530 प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी।

वहीं अगले साल मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 351 रुपये या 0.25 प्रतिशत फिसलकर 1,38,051 रुपये प्रति रही।

वैश्विक स्तर पर सोने का वायदा भाव 0.15 प्रतिशत चढ़कर 3,776.90 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 44.19 डॉलर प्रति औंस रहा।

भाषा निहारिका निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments