scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमविदेशस्टार्मर की भारत यात्रा के दौरान प्रौद्योगिकी साझेदारी पर ध्यान केंद्रित होने की उम्मीद

स्टार्मर की भारत यात्रा के दौरान प्रौद्योगिकी साझेदारी पर ध्यान केंद्रित होने की उम्मीद

Text Size:

(अदिति खन्ना)

लंदन, नौ सितंबर (भाषा) ब्रिटिश प्रधानमंत्री के रूप में केअर स्टार्मर की पहली भारत यात्रा अक्टूबर में होने की उम्मीद है और इस दौरान उनका मुख्य ध्यान भारत-ब्रिटेन प्रौद्योगिकी साझेदारी पर होगा। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (जीएफएफ) 2025 में शामिल होंगे।

पेमेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई), नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) और फिनटेक कन्वर्जेंस काउंसिल (एफसीसी) की ओर से आयोजित जीएफएफ 2025 को दुनिया का सबसे बड़ा फिनटेक सम्मेलन बताया जा रहा है। यह 7 से 9 अक्टूबर के बीच जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित किया जाएगा।

स्टार्मर की यात्रा का केंद्र बिंदु मुंबई होगा। इससे पहले मोदी द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर के लिए ब्रिटेन की यात्रा पर गए थे।

इंफोसिस के सह-संस्थापक, एक्सिलर वेंचर्स के अध्यक्ष और जीएफएफ 2025 सलाहकार परिषद के अध्यक्ष क्रिस गोपालकृष्णन ने कहा कि दो दूरदर्शी विश्व नेताओं, प्रधानमंत्री मोदी और स्टार्मर की उपस्थिति जीएफएफ के लिए कई मायनों में बहुत महत्वपूर्ण होगी।

उन्होंने कहा, ‘ब्रिटेन और भारत के बीच बहुत गतिशील आर्थिक संबंध हैं। वित्तीय सेवाएं और प्रौद्योगिकी इस सहयोग की आधारशिला हैं।”

भाषा जोहेब अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments