scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमविदेशप्रधान न्यायाधीश गवई भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी पहुंचे

प्रधान न्यायाधीश गवई भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी पहुंचे

Text Size:

काठमांडू, छह सितंबर (भाषा) भारत के प्रधान न्यायाधीश बी. आर. गवई शनिवार को भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी पहुंचे।

न्यायमूर्ति गवई इस समय चार दिन की नेपाल यात्रा पर हैं। लुंबिनी पहुंचने पर उनका स्वागत लुंबिनी डेवलपमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष ल्हारक्याल लामा ने किया।

लुंबिनी में उन्होंने मायादेवी मंदिर परिसर का दौरा किया और वहां मंत्रों का जप भी किया।

भारतीय दूतावास के सूत्रों के मुताबिक, न्यायमूर्ति गवई ने वहां दीप जलाकर विश्व शांति, मानव कल्याण और भारत-नेपाल के बीच गहरे मैत्रीपूर्ण संबंधों की कामना की।

प्रधान न्यायाधीश बृहस्पतिवार को काठमांडू में नेपाल के उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित ‘न्याय क्षेत्र सुधारों पर नेपाल-भारत न्यायिक संवाद’ को संबोधित करने के लिए वहां पहुंचे थे।

उन्होंने शुक्रवार को संवाद में मुख्य भाषण दिया और नेपाल के प्रधान न्यायाधीश प्रकाश मान सिंह राउत से भी मुलाकात की।

गवई रविवार को भारत लौटेंगे।

भाषा खारी माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments