scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमविदेशबाढ़ के बाद करतारपुर गलियारा परिसर मरम्मत कार्य के कारण श्रद्धालुओं के लिए बंद

बाढ़ के बाद करतारपुर गलियारा परिसर मरम्मत कार्य के कारण श्रद्धालुओं के लिए बंद

Text Size:

लाहौर, दो सितंबर (भाषा) पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित पवित्र सिख तीर्थस्थल पर मरम्मत कार्य के कारण करतारपुर गलियारा परिसर, श्रद्धालुओं के लिए बंद है। हाल में यह परिसर बाढ़ में जलमग्न हो गया था। आधिकारिक मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सरकारी ‘रेडियो पाकिस्तान’ की खबर में बताया गया, ‘पाकिस्तानी सेना और नागरिक प्रशासन ने पिछले सप्ताह बाढ़ से प्रभावित करतारपुर स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब में मरम्मत कार्य जारी रखा है।’

पिछले सप्ताह, पंजाब सरकार ने दावा किया था कि करतारपुर साहिब गलियारा और गुरुद्वारा दरबार साहिब से बाढ़ का पानी हट गया है और इस सप्ताह की शुरुआत में इसे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।

सेना प्रमुख असीम मुनीर ने दरबार साहिब का दौरा किया था और अधिकारियों से यहां मरम्मत का काम करने का आग्रह किया था।

पंजाब की वरिष्ठ मंत्री मरयम औरंगजेब ने शुक्रवार को एक बयान में दावा किया था, ‘पंजाब की मुख्यमंत्री मरयम नवाज के निर्देश पर ऐतिहासिक करतारपुर साहिब में मरम्मत का काम कराया गया है। इसे तीन से चार दिन के भीतर सिख श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोल दिया जाएगा।’

बाढ़ के पानी से करतारपुर गलियारा जलमग्न हो गया था, जिससे लगभग 150 स्थानीय सिख यात्री और अधिकारी फंस गए थे। बाद में उन्हें हेलीकॉप्टर और नावों की मदद से बचाया गया। अभूतपूर्व बाढ़ के कारण करतारपुर साहिब गुरुद्वारा परिसर में 10 से 12 फुट पानी भर गया था।

भाषा आशीष माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments