scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमविदेशश्रीलंकाई नौसेना ने चार भारतीय मछुआरों को अवैध घुसपैठ के आरोप में पकड़ा

श्रीलंकाई नौसेना ने चार भारतीय मछुआरों को अवैध घुसपैठ के आरोप में पकड़ा

Text Size:

कोलंबो, 22 जुलाई (भाषा) श्रीलंकाई नौसेना ने मन्नार के निकट द्वीपीय देश के जलक्षेत्र में कथित तौर पर मछली पकड़ रहे चार भारतीय मछुआरों को पकड़ लिया और उनकी नौका जब्त कर ली। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

श्रीलंकाई नौसेना द्वारा मंगलवार को जारी एक बयान के अनुसार, उत्तर मध्य नौसेना कमान ने सोमवार को मछली पकड़ने वाली कई भारतीय नौकाओं को श्रीलंकाई जलक्षेत्र में घुसपैठ करते देखा। उन्हें खदेड़ने के लिए गश्ती जहाजों को तैनात किया गया। इस दौरान एक भारतीय नौका को रोका गया और चार मछुआरों को हिरासत में ले लिया गया।

बयान में कहा गया कि बाद में जहाज और हिरासत में लिए गए मछुआरों को तलाईमन्नार पायर लाया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मन्नार के मत्स्य निरीक्षक को सौंप दिया गया।

भाषा अमित नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments