scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमविदेशबांग्लादेश वायुसेना का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, 16 की मौत, दर्जनों घायल

बांग्लादेश वायुसेना का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, 16 की मौत, दर्जनों घायल

Text Size:

ढाका, 21 जुलाई (भाषा) बांग्लादेश वायुसेना का एक प्रशिक्षण विमान सोमवार दोपहर यहां एक स्कूल परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जान गंवाने वालों में ज्यादातर बच्चे हैं।

अधिकारियों ने कहा कि यह विमान दोपहर के समय ढाका के उत्तर क्षेत्र में ‘माइलस्टोन स्कूल एवं कॉलेज’ परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय संबंधी विशेष सहायक मोहम्मद सईदुर रहमान ने कहा, ‘‘माइलस्टोन कॉलेज परिसर में वायुसेना के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई।’’

इससे पहले रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा था कि एफ-7 बीजीआई प्रशिक्षण विमान ने दोपहर एक बजकर छह मिनट पर पर उड़ान भरी और कुछ ही देर बाद वह कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि विमान जोरदार धमाके के साथ दुर्घटनाग्रस्त हुआ और तत्काल उसमें आग लग गई।

पुलिस के अनुसार, इस दुर्घटना के शीघ्र बाद अग्निशमन विभाग, एम्बुलेंस और वायुसेना के हेलीकॉप्टर घटनास्थल पर पहुंच गए।

भाषा राजकुमार नेत्रपाल

नेत्रपाल

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments